Showing posts with the label शाहिद अली की रिपोर्टShow all
पढ़ेगी बेटी ,तभी आगे बढ़ेगी और लड़ेगी बेटी : सीमा मौर्यमिशन शक्ति के अन्तर्गत आज पूर्व माध्यमिक विद्यालय चौखंडी विकास क्षेत्र भदपुरा बरेली में बेटियों को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय महिला जागृति मंच की संयोजक सीमा मौर्य ने कहा कि बेटियां पढ़ेंगी तभी आगे बढ़ेगी और हर बुराई से लड़ेंगी। अगर बेटियां दृढ़ संकल्प लें , कि हमें आगे बढ़ना है तो दुनिया की कोई ताकत उन्हें रोक नहीं सकती।वस मजबूत हौंसले के साथ आगे बढ़ते रहना चाहिए। इस अवसर पर सभी छात्राओं  को दुपट्टा पहना कर सम्मानित किया। उन्होंने समाज से अनुरोध किया बेटियों के लिए यथाशक्ति जो अच्छा कर सकते हो करें। विधालय की समस्त छात्राओं को दुपट्टा पहना कर सम्मानित करने पर विधालय परिवार ने उनका बहुत बहुत आभार व्यक्त किया।
Load More That is All