Showing posts from April, 2021Show all
 योगी आदित्यनाथ जीमुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश शासनलखनऊविषय  कोरोना में आक्सीजन गैस की कमी होने के कारण आम जनता को अस्पतालों में  इलाज  नही मिल पा रहा हैमहोदयनिवेदन इस प्रकार से है कि मै देवेश कुमार पटेल, जिला उपाध्यक्ष, बरेली से हु मै आपको अवगत कराना चाहता हूं कि बरेली में आक्सीजन गैस की बहुत ज्यादा कमी हो रही है और जो आक्सीजन गैस के सप्लायर अस्पतालों को ऑक्सीजन गैस नही दे पा रहे हैं यह लोग आक्सीजन सिलेंडर बिलैक में वेच रहे हैं और जिससे आम जनता को अस्पतालों में इलाज नही मिल पा रहा है, मेरा आपसे निवेदन है कि ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाय जिससे आम जनता को अस्पतालों में इलाज मिल सके और आम जनता की परेशानी कम हो सके, जनता आपकी आभारी रहेगी /
 ऑक्सीजन के लिए तड़पती नवाबगंज की जनता पैनी नजर ने खोला  मोर्चा     आज दिनांक 30/04/2021को  कोरोना से क्षेत्र नवाबगंज बरेली में लगातार बढ़ते ग्राफ को देखते हुए कि कब पहुंचेगी ऑक्सीजन इंतजार देखते हुए पैनी नजर सामाजिक संस्था ने उठाई नवाबगंज के अस्पतालों के लिए ऑक्सीजन की मांग जिसके अभाव में लोगो की जाने जाने का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है । एसडीएम आवास पर संस्था अध्यक्ष ने  अपने मुख्य पदाधिकारियों के साथ प्रार्थना पत्र देने पहुंची सोए प्रशासन को जगाने हेतु  किंतु एसडीएम साहब बाहर नहीं आए उनके किसी कर्मचारी ने बताया की वो सो रहे है बाहर नही आ सकते इस पर संस्था अध्यक्षा एड सुनीता गंगवार ने मजबूर होकर पत्र वहा उनकी मेज पर रख दिया । लाशों पर लाशे गिर रही है वाकई प्रशासन चैन की नीद सो रहा है ।संस्था अध्यक्ष ने बताया कि जब से कोरोना संक्रमण बड़ा है तब से ऑक्सीजन किल्लत नवाबगंज में चल रही है । प्रदेश सरकार के बयान आते है की अस्पतालों में किसी चीज की कमी नहीं है । कब तक झूठ बोलकर सरकार मौत का तांडव मचाती रहेगी ।  संस्था अध्यक्ष ने कहा की यदि यहां प्रशासन तत्काल में ऑक्सीजन  उपलब्ध नहीं कराता है तो  संस्था प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलेगी । सुनीता गंगवार ने कहा की अब बात बर्दाश्त के बाहर हो चुकी है नवाबगंज को शमशान नही बनने देगी ।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला बरेली कि नवाबगंज इकाई द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नवाबगंज को ज्ञापन सौंपा गया जिसमें विद्यार्थी परिषद के छात्र नेता शिवांश मिश्रा ने बताया शासन-प्रशासन की उड़ रही हैं धज्जियां उन्होंने बताया माननीय शिक्षा मंत्री ने उत्तर प्रदेश के समस्त माध्यमिक, प्राथमिक, एवं उच्च शिक्षा के विद्यालय को बंद करने का आदेश जो कोविड-19 के कारण दिया गया था जिसमें तमाम माध्यमिक शिक्षा प्राथमिक शिक्षा और उच्च शिक्षा तीनों तरह के विद्यालय को विद्यार्थियों के आवागमन पर पाबंदी लगा दी गई थी विद्यार्थियों को ऑनलाइन क्लासेज का विकल्प दिया गया था जिस कोविड-19 के द्वारा उच्च शिक्षा की परीक्षाएं तक विश्वविद्यालय ने टाल दी है माननीय शिक्षा मंत्री जी ने उसके बावजूद भी नवाबगंज के कोचिंग संचालक छोटे-छोटे बच्चों की उम्र से खिलवाड़ कर रहे हैं जबकि 18 साल से कम उम्र के लिए कोई वैक्सीन कोई कोरोनावायरस की भाई उपलब्ध नहीं है फिर भी उन बच्चों के लिए कोचिंग सेंटर में बुलाया जा रहा है कोचिंग पढ़ाई जा रही है ।विधार्थी परिषद यह चाहता ऐसी कोरोना भीषण कोरोनावायरस की वैश्विक महामारी में कोचिंग संस्थापक स्वता ही अपनी कोचिंग को ऑनलाइन क्लास के माध्यम से घर बैठे चलाएं जिससे की शिक्षार्थी घर बैठे शिक्षा ग्रहण करें, उसके स्वास्थ्य के प्रति वह संक्षेप रहे।इसलिए विद्यार्थी परिषद समस्त वचन संचालक से आग्रह करना चाहता है तमाम कोचिंग संचालक अपनी कोचिंग को सरकार के नियम के तहत कोविड-19 के नियम के अनुपालन में जब तक सरकार स्कूल, कॉलेज, कैंपस बंद रखें तब तक ऑनलाइन क्लासेज चलाएं।अतः श्रीमान जी से निवेदन है कि कोचिंग संचालकों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए।जिसमे उपस्थित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नेता शिवांश मिश्रा, तहसील संयोजक पुष्पेंद्र गंगवार जी, मोहित गंगवार, यीशु वर्मा, उपस्थित रहे
नोएडा ब्रेकिंग: बरेली की नवाबगंज सीट से बीजेपी विधायक केसर सिंह गंगवार का कोरोना से निधन।
 पैनी नजर सामाजिक संस्था ने कराया शहर में सैनेटाइजेशन        बरेली नगर निगम ने शहर में  सनेटाईजेशन का दावा किया कि निगम ने जगह जगह सैनेटाइजेशन किया जिसकी सत्यता को जानने के लिए पैनी नजर सामाजिक संस्था ने आज दिनांक 25/04/2021 को शहर के कई स्थानों  का भ्रमण किया । श्यामतगंज एरिया बासमंडी कुतुबखाना किला  बड़ा बाजार सैटलाइट सिटी स्टेशन रोड आयुब खां चौराहा आदि जगहों पर स्थानीय लोगो से जानकारी ली कि क्या यहां पर नगर निगम की गाड़ी आई सैनेटाइजेसन के लिए तो हर जगह लोगो ने यही जवाब दिया की यहां कोई गाड़ी निगम की नही आई कोई सैनेटाइजेशन नही हुआ है ।आखिरनगर निगम ने कहां पर सैनेटाइजेशन किया है ये जानकारी करने का विषय है । क्या नगर निगम ने एक चौराहे पर गाड़ी दिखाकर बाकी कागजों पर किया है । ये नगर निगम के एक बड़े घोटाले को दर्शाता है । संस्था अध्यक्षा एड सुनीता गंगवार ने नगर निगम की इस जिम्मेदारी की जगह जगह जाकर लोगो से पूंछकर पोल खोली । इसके अलावा संस्था अध्यक्षा एड सुनीता गंगवार ने सैटलाइट चौराहा जो कि कोरोना संक्रमण का हब हो सकता है जहां पर निरंतर लोगो का आवागमन लगा रहता है वहां स्वयं जाकर अपनी मशीन से स्वयं सैनेटाइजेशन पूरे चौराहे का किया । संस्था अध्यक्ष ने नगर निगम की इस बेशर्मी व घोटाले पर रोष जताया की जहां लोगो की जाने हर पल जा रही है वहा प्रशासन मौन है ।
 पैनी नजर सामाजिक संस्था के प्रदेश महासचिव पूर्व जिला पंचायत सदस्य पूर्व ग्राम प्रधान रिछोला किफायतुल्ला के श्री मुन्ने बख्श अंसारी जी के बड़े सुपुत्र का आज दिनांक 24/4/2021 दोपहर कैंसर की बीमारी से निधन हो गया । ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे व परिवार को दुख सहने की हिम्मत प्रदान करे ।
खूंखार सांड पकड़वाने को पैनी सामाजिक संस्था अध्यक्ष ने गांव में डाला डेरा
ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तर प्रदेश यूपी में रविवार को रहेगा लॉकडाउन सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेश#यूपी#में#रविवार#को#रहेगा#लॉकडाउन#बिना #मास्क#पकड़े#जाने#पर#1000#रुपए#का#जुर्माना कोरोना के बढ़ते मामले यूपी में
(सेंट्रल इन्वेस्टीगेशन डिपार्टमेंट ट्रस्ट)के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (श्री आशीष कुमार) जी ने दिनांक (14-4-2021) को बरेली शहर के कोतवाली क्षेत्र अंबेडकर नगर पार्क में अंबेडकर जयंती बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया साथ ही लोगों का मार्गदर्शन भी किया और अपने संगठन के बारे में लोगों को जानकारी दी और  संगठन के बारे में लोगों को बताया साथ ही पूरे विश्व में चल रहे (करोना काल) को देखते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ÷आशीष कुमार जी) के द्वारा करोना से बचने के उपाय भी लोगों को बताएं साथ ही साथ इस अंबेडकर जयंती में करोना को ध्यान में रखते हुए मांस का भी प्रयोग किया गया और साथ ही साथ  2 गज की दूरी भी बनाई गई जिससे कि लोग करो ना की चपेट से बच सकें
आज जिला कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर  अम्बेडकर जयंती मनाई गयी इस अवसर पर प्रवक्ता राज शर्मा ने डॉ अंबेडकर के जीवन वाह कृतित्व पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा की वह केवल संविधान के रचनाकार ही नहीं थे वरन वह सच्चे अर्थों में दलितों के मसीहा थे उन्होंने अपने लोगों की विकास और उन्नति के लिए शिक्षा कितनी महत्वपूर्ण है इस मंत्र को बहुत पहले ही समझ लिया था उनका यह मानना था कि सामाजिक बुराइयों को और अंधविश्वासों को अगर दूर करना है तो समाज का शिक्षित होना परम आवश्यक है यह बात उन्होंने अपने जीवन में सिद्ध करके दिखाई थी ऐसे महापुरुष हमारे देश में पैदा हुए इसका हम सब को गर्व है ।इस अवसर पर प्रभारी जितेमदेर कश्यप  ने कहा की डॉक्टर अंबेडकर ना केवल एक उच्च शिक्षा विदित है बल्कि समाज सुधारक भी थे उन्होंने देश विदेश में हमारे भारत का नाम रोशन किया ।उसके बाद  दो मिनट का मौन रख नोबत राम सागर को श्रदांजली अर्पित की गयीजिला प्रभारी जितेंद्र कश्यप ने कहा   हमने सच्चा और पक्का कांग्रेसी खो दिया ईश्वर से प्रार्थना है कि वह स्वर्गीय आत्मा को अपने चरणों में स्थान प्रदान करें और उनके परिवार को हुई इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करें ।मुख्य रूप से निम्न कांग्रेसी शामील रहेप्रवक्ता राज शर्मा, जिला प्रभारी जितेंद्र कश्यप,दिनेश ददद,जुनेद हसन एडवोकेट जिया उर रहमान,दीपक वाल्मीकि ,सुरेश वाल्मीकि, बसंत चौहान,सुनील मनचंदा,भवदीय राज शर्माप्रवक्ताजिला कांग्रेस पार्टीबरेली।
पैनी नजर सामाजिक संस्था ने आज कोरोना महामारी को लेकर व वोटर जागरूकता अभियान चलाया ।  ये अभियान संस्था ने जिला बरेली की विधानसभा नवाबगंज के भधपुरा ब्लाक के ग्राम अंबरपुर से आरंभ किया । अभियान का उद्देश्य था कि कोरोना के चलते हमे चुनाव में कोरोना से बचाव भी रखना है । संस्था ने पूरे ग्राम का भ्रमण कर लोगो से अपील की कि सभी लोग कोरोना से बचाव के नियमो का पालन करे । साथ ही संस्था का वोटर जागरूकता अभियान के तहत संस्था अध्यक्षा ने कहा की मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करे लेकिन शराब  एवम पैसों के लालच में आकर प्रत्यासी का चुनाव न करे । ऐसे जनप्रतिनिधि न तो ग्राम का भला कर सकते है न ही लोगो का । चार पांच दिन पहले अंबरपुर गांव में एक मजदूर परिवार की झोपड़ी जल कर राख हो गई जो भी गुजारे का सामान था वो भी जल कर राख हो गया । उसके पास कुछ भी नहीं बचा ।  न तो ग्राम प्रधान ने सुध ली न प्रशासन अंबरपुर के श्यामपाल  ने उस घटना की जानकारी पुलिस एवम संस्था को दी । संस्था अध्यक्ष एड सुनीता गंगवार ने उस गरीब परिवार का हालचाल लिया व कहा कि इस संबंध में नवाबगंज प्रशासन को ज्ञापन देकर अवगत कराएगी की प्रशासन उस पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता दिलवाए । संस्था अध्यक्ष ने पुनः ग्रामवासियों से उक्त घटना का हवाला देते हुए कहा की ऐसे जनप्रतिनिधि को किसी लालच में आकर चुनाव नही करना चाहिए । संस्था के अन्य पदाधिकारी उपाध्यक्ष सिद्दीक अहमद ,कोषाध्यक्ष वहीद अहमद, एवम विधानसभा अध्यक्ष वेद प्रकाश राठौर आदि इस अभियान में शामिल रहे ।
कस्बा रिठौरा में कुछ दिन पहले एक युवक व युवती के साथ वहशियाना तरीके से की गई मारपीट के मामले में  पीड़िता के भाई की तरफ से दर्ज की गई थी ।कल दिनांक 8/04/2021 को पीड़ित ने पैनी नजर सामाजिक संस्था से संपर्क किया । पीड़ित ने संस्था अध्यक्ष एड सुनीता गंगवार को बताया की मेरी तरफ से कोई रिपोर्ट दर्ज हुई है ।मुझे इंसाफ कैसे मिलेगा । तब पीड़ित की तरफ से अध्यक्षा एड सुनीता गंगवार ने एक तहरीर पीड़ित की ओर से संबंधित थाना हाफिजगंज नवाबगंज में देने हेतु पहुंची तो कोतवाल ने तहरीर ये कहकर लेने से इंकार कर दिया कि एक घटना में दो रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा सकती । अध्यक्ष का कहना था कि घटना भले ही एक हो परंतु दो अलग अलग जगह व परिवार के लोग है यदि एक पार्टी बैठ जाती तो उसको न्याय कैसे मिलेगा एक बड़ा सवाल है । इस पर कोतवाल ने कहा कि हम कुछ नही कर  सकते है । आप उच्च अधिकारियों से मिल ले । संस्था अध्यक्ष पीड़ित को लेकर आज पुलिस महानिरीक्षक से मिलकर सारी घटना व सारी स्थिति से अवगत कराया उन्होंने थाने से सारी जानकारी हासिल की उसके पश्चात संस्था अध्यक्ष एड सुनीता गंगवार से कहा कि एक घटना में दो एफआईआर नही हो सकती है संस्था अध्यक्ष के इस  तर्क पर की बर्बरता किसके साथ कितनी हुई है इसके आधार पर घटना लिखी जानी चाहिए थी तब तो ठीक था पर पीड़िता की तरफ से तो पीड़िता  का पक्ष प्रस्तुत किया गया है पीड़ित का पक्ष हल्के ढंग से प्रस्तुत किया गया है । पीड़ित के बयान भी पुलिस ने तब लिए जब उसे अपना ही होश नही था । ऐसी परिस्थितियों में तो पीड़ित न्याय से वंचित रह जायेगा । इस पर पुलिस महानिरीक्षक ने पीड़ित की ओर से आए पार्थना पत्र पर जांच के लिए आदेशित कर दिया । संस्था अध्यक्षा ने कहा कि पीड़िता के साथ साथ पीड़ित  को भी सही न्याय मिले । वायरल वीडियो देखने पर पीड़ित के साथ पीटने की घटना ज्यादा हुई है ।
बरेली | क्योलड़िया पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ अभियान चलाते हुए 150 लीटर रक्टीफाइड  स्प्रिट  के साथ तीन लोगो को गिरफ्तार  किया है | दरसल पुलिस को मुखबिर से सुचना मिली थी कुछ लोग पंचायत चुनाव के मद्देनजर अवैध तरीके से शराब बनाने का काम कर रहे है | पुलिस ने सूचना सही मानते हुए जब छापा मारा तो मौके से बड़ी संख्या में ब्रांडिड कंपनियों के ढक्कन ,रेपर के साथ 150 लीटर  स्प्रिट बरामद की है | पुलिस के मुताबिक पकडे गए आरोपी चुनाव में शराब की तस्करी करके मोठा मुनाफा कमाना चाहते थे | लेकिन पुलिस की कार्रवाई ने उनके मनसूबे पर पानी फेर दिया | पुलिस का यह भी कहना घटना स्थल से बरामद स्प्रिट से कई सौ लीटर शराब बनाई जा सकती है | वही अगर शराब बनाते समय मानक गलत हो जाए तो बनी शराब के सेवन जान जा सकती है | एसएसपी रोहित सजवाण ने बताया कि क्योलड़िया थाना क्षेत्र से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है | उनके पास से 150 लीटर रक्टीफाइड स्प्रिट के साथ क्यूआरकोड ,रेपर, ढक्कन  बरामद हुए है | वही आरोपियों का  एक साथी अभी भी फरार है | पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है | पुलिस  ने आरोपियों के खिलाफ धारा 273 ,468 ,471 के साथ  आबकारी की कई धारो में मुकदमा दर्ज किया है |
 आज जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला पंचायत चुनाव मैं कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों को लेकर और प्रत्याशियों की एक बैठक के रूप में आज एक बड़ा कार्यक्रम नेहरू युवा केंद्र पर हुआ जिसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने की और संचालन जिला प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड से आए कैबिनेट दर्जा  मंत्री शफी अहमद खान जी उपस्थित रहे । जिला स्तर पर गठित हुई प्रत्याशी चयन समिति जिसमें मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी के साथ उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव बरेली जनपद प्रभारी जितेंद्र कश्यप, पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन, पूर्व महापौर श्रीमती सुप्रिया ऐरन ,पूर्व विधायक नरेंद्र पाल गंगवार ,एमएलसी के प्रत्याशी रहे डॉक्टर मेहंदी हसन, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हाजी इस्लाम बब्बू ,प्रेम प्रकाश अग्रवाल, नवाब मुजाहिद हसन खां, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष एवरन कुमार गंगवार ,पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पांडे एडवोकेट ने जो प्रत्याशियों का इंटरव्यू लेकर गत दिनों चयन किया था आज उन्हीं में से कांग्रेस समर्थित जिला पंचायत सदस्य के  19 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन कराया सभी प्रत्याशी जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे ।नामांकन से पूर्व नेहरू युवा केंद्र पर उपस्थित कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए झारखंड सरकार के कैबिनेट दर्जा मंत्री और बरेली जिला पंचायत चुनावों के प्रभारी शफी अहमद खान ने कहा कि यह चुनाव कांग्रेस पार्टी पूरे दमखम के साथ स्थानीय मुद्दों को लेकर लड़ रही है कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतर रहे हैं क्षेत्र के स्थानीय मुद्दे इतनी हैं कि वह उनको लेकर जनता के बीच जा रहे हैं और आज वर्तमान समय में जो हालात हैं भाजपा सरकार की गलत नीतियों से जनता इतनी तरस है कि वह अब कांग्रेश पार्टी की ओर देख रही है और इस चुनाव में पूरे प्रदेश में कांग्रेश पार्टी समर्थित उम्मीदवार जीतेंगे।जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा कि कांग्रेस समर्थित मजबूत प्रत्याशी जिला पंचायत का चुनाव लड़ रहे हैं भाजपा सरकार ने जो झूठे वादे किए थे वह आज जनता के सामने हैं देश का अन्नदाता किसान आज दर-दर की ठोकरें खा रहा है भाजपा सरकार ने चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे किए थे जो धरातल पर फेल हो चुके हैं कांग्रेश पूरे जिले में अपने स्टार प्रचारकों के साथ अपने प्रत्याशियों को चुनाव लड़ा रही हैं हर वार्ड में एक पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिया गया है साथ ही साथ हर तरह से प्रत्याशियों की की मदद की जाएगी जिला कार्यालय पर कंट्रोल रूम बना दिया गया है जिसमें जिला उपाध्यक्ष दिनेश दद्दा एडवोकेट, जिला महासचिव जिया उर रहमान ,उत्तर प्रदेश यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव जुनैद हसन एडवोकेट हर समय उपस्थित रहेंगे ।पूर्व महापौर श्रीमती सुप्रिया ऐरन ने उपस्थित प्रत्याशियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि इस भाजपा सरकार के फैसलों से आज मजदूर से लेकर व्यापारी तक सब परेशान हैं लॉकडाउन के समय जिस तरह से मजदूर बुजुर्ग महिलाएं छोटे बच्चे परेशान हुए वह लोग आज तक उस समय को भूल नहीं पाए हैं आज सबसे ज्यादा उत्पीड़न भाजपा सरकार में महिलाओं का हो रहा है मासूम बच्चों पर अत्याचार हो रहे हैं आप सभी को घर घर जाकर लोगों को बताना है और पूरी मजबूती से लड़ना है।संचाल प्रवक्ता राज शर्मा ने किया ।उपस्थित कांग्रेस जनों में  प्रवक्ता राज शर्मा ,महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय शुक्ला,  मीरगंज नगर पालिका चेयरमैन इलियास अंसारी एमएलसी पूर्व प्रत्याशी डॉक्टर मेहंदी हसन जिला  शर्मा ,जिला उपाध्यक्ष दिनेश दददा, जिला महासचिव जिया उर रहमान प्रदेश सचिव यूथ कांग्रेस जुनैद हसन अधिवक्ता, ताराचंद दिवाकर सुरेंद्र पांडे एडवोकेट कासिम कश्मीरी नाहिद सुल्ताना मुराद बेक काले खां शेखर सिंह दीपक बाल्मीकि अनुज गंगवा केके दीक्षित साहिब सिंह ताहिर खान।
भाजपा मंडल अध्यक्ष युवा नेता शशि कपूर के छोटे भाई बैंक मित्र प्रेमपाल ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दी l मृतक के परिजनों एवं ससुराल जनों ने आपसी सहमति के बाद मृतक के अंतिम संस्कार करने के लिए शमशान पहुंच गए , और जब इसकी जानकारी मृतक के बड़े साले नरेश कुमार को हुई तो उसने मृतक का पोस्टमार्टम कराए बिना अंतिम संस्कार करने की उच्च अधिकारियों से फोन पर शिकायत की जिस पर क्योंलड़िया पुलिस ने शमशान पहुंच शव को कब्जे में लेकर  पंचनामा भर पीएम हाउस भेजा lक्योंलड़िया थाना क्षेत्र के ग्राम कमलापुर मेहराब खां की पूर्व प्रधान एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य रिंकी देवी के देवर एवं भाजपा के सुन्दरी मंडल अध्यक्ष शशि कपूर के छोटे भाई प्रेमपाल बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की शाखा केसरपुर के बैंक मित्र का कार्य करते हैं और विगत शाम करीब 7:00 बजे जहरीला पदार्थ खा लिया था और अपने घर के पास बने प्राइमरी स्कूल के पास उल्टियां करने लगा और जब इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो परिजनों ने जिले के ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया मगर उनकी जान ना बचाई जा सकी उपचार के दौरान रात्रि करीब 12:00 बजे दम तोड़ दिया परिजनों ने घटना की सूचना मृतक के ससुराल वालों को दी जिस पर मृतक के बड़े साले नरेश कुमार ने मृतक की पत्नी को किसान दुर्घटना बीमा मिलने का हवाला देते हुए मृतक का पोस्टमार्टम कराने की सलाह दी और मृतक के परिजनों एवं बाकी ससुरालियों ने मृतक का पोस्टमार्टम कराकर मृतक की लाश की दुर्दशा ना कराने की बात कहते हुए पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया और बड़े साले नरेश कुमार की शिकायत पर पहुंची स्थानीय पुलिस को मृतक के पिता विष्णु लाल भाई शशि कपूर पत्नी ज्योति देवी ससुर शंकरलाल सास बिराशा देवी छोटे साले शिवकुमार आदि ने पोस्टमार्टम ना कराने की आपसी सहमति लिख कर दे दी जिस पर स्थानीय पुलिस घटनास्थल से वापस लौटने लगे और जब इसकी जानकारी बड़े साले नरेश कुमार को हुई तो उसने उच्च अधिकारियों को फोन करके अपने बहनोई का पोस्टमार्टम कराए बिना अंतिम संस्कार करने की शिकायत की जिस पर उच्च अधिकारियों के आदेशानुसार स्थानीय पुलिस ने शमशान भूमि पहुंचकर अंतिम संस्कार रुकवा दिया और लाश को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया lथाना अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सिरोही ने बताया कि मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी l मृतक की शादी 25 नवंबर 2016  को बरा नवादा जहानाबाद जिला पीलीभीत के शंकरलाल की पुत्री ज्योति देवी से हुई थी वैवाहिक जीवन वितरित करते हुए मृतक की पत्नी ज्योति देवी ने 16 माह पूर्व बेटे शनि देव को जन्म दिया जिसके सर से पिता का साया छिन गया l
Load More That is All