Showing posts from March, 2021Show all
  आज दिनांक 27/03 /2021 को संस्था नवाबगंज की तमाम समस्याओं को लेकर नवाबगंज पालिका अध्यक्षा  को पालिका कार्यालय में ज्ञापन देने तमाम महिलाओ के साथ पहुंचने पर कार्यालय पर ताला लगा पाया । जबकि  ज्ञापन की सूचना संस्था ने एक दिन पूर्व दे दी थी । इसके बाद भी वो वहा से संस्था व जनता की अवदेलनाकर अपनी जिम्मेदारियों को नकारते हुए वहा से नादरत हो गई । वहां से संस्था अध्यक्षा  तमाम महिलाओ को लेकर उनके आवास पर गई । आक्रोशित महिलाओ व संस्था अध्यक्षा ने उनके घर का घिराव कर लिया ।  काफी देर तक महिलाए अध्यक्षा महोदया का दरवाजा खटखटाती रही अंदर से कोई नहीं निकला ।संस्था अध्यक्ष ने पालिका अध्यक्ष को कई बार फोन पर बात करना चाही लेकिन फोन नही उठा। अंत में निराश होकर महिलाए व संस्था अध्यक्षा एड सुनीता गंगवार वापस तहसील एसडीएम कार्यालय पहुंची । एसडीएम के मौजूद न होने पर संस्था अध्यक्ष ने फोन पर उनसे बात की कि  ये ज्ञापन किसको दिया जाएगा एसडीएम महोदय ने कहा की मैं क्या बता सकता हूं आप इसे राजिष्ट्री द्वारा भेज सकती है ।संस्था अध्यक्ष ने ज्ञापन रजिस्ट्री द्वारा भेज दिया । नवाबगंज प्रशासन पर पालिका अध्यक्षा का काम न करने का आरोप कितना सही है ये संस्था ने और जनता ने भी देखा । संस्था अध्यक्षा ने कहा की पालिका अध्यक्षा काम करेंगी सिर्फ हंगामा करने के लिए आती है न कि काम करने के लिए । आज जिस तरह से जनता का उपहास उड़ाया है ये उनकी एक भारी भूल हो सकती है । आक्रोशित जनता क्या मोड़ ले सकती है ये आने वाला समय बताएगा ।
भारतीय राष्ट्रवादी दल द्वारा भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर आजाद (रावण) को बरेली में आने से रोकने के संबंध में जिलाधिकारी महोदय को दिया गया ज्ञापन पत्र के संबंध में ।महोदय ,आज दिनांक 24/3/2021 को भारतीय राष्ट्रवादी दल द्वारा भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर आजाद रावण को बरेली में ना घुसने देने को लेकर जिलाधिकारी महोदय संबोधित  एक ज्ञापन मजिस्ट्रेट को दिया। आज समस्त भारतीय राष्ट्रपति दल के कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित राठौर की अगुवाई में सेठ दामोदर पार्क पर एकत्र हुए यहां से मार्च निकालकर समस्त कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित राठौर ने जिला अधिकारी संबोधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को पढ़कर सुनाया एवं सौंपा जिसमें स्पष्ट रूप में कहा गया है कि भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर आजाद को बरेली में किसी भी हाल में प्रवेश न करने दिया जाए चंद्रशेखर जिस शहर में जाता है उस शहर की फिजाएं खराब हो जाती हैं हाथरस व अन्य शहर में भी ऐसे कार्यक्रमों में पहुंच कर चंद्रशेखर ने शहर का माहौल खराब किया है ऐसे में यदि बरेली शहर के कार्यक्रम में चंद्रशेखर आजाद रावण का कोई भी कार्यक्रम हुआ तो माहौल गर्म होने की आशंका है ज्ञापन में भारतीय राष्ट्रवादी दल ने मांग की है कि चंद्रशेखर आजाद रावण को किसी भी प्रकार से बरेली में प्रवेश ना दिया जाए एवं समस्त बरेली शहर के कार्यक्रमों को रद्द किया जाए इसी के साथ ज्ञापन के पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित राठौर जी ने बताया कि चंद्रशेखर आजाद रावण को बरेली में किसी भी प्रकार से प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा यदि शासन या प्रशासन चंद्रशेखर को रोकने में नाकाम रहा तो भारतीय राष्ट्रवादी दल के कार्यकर्ता स्वयं चंद्रशेखर रावण का काफिला रोकेंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी साथी अमित राठौर  ने बताया कि बरेली मैं अमन शांति बरकरार रहेगी यदि चंद्रशेखर को बरेली में प्रवेश करने से रोक दिया जाए तो अन्यथा हाथरस व अन्य जिलों में जिस प्रकार से शहर का माहौल खराब करके शहरों की छवि धूमिल की है उसी प्रकार बरेली शहर की भी छवि धूमिल करने में चंद्रशेखर किसी की हद तक जा सकता है दिनांक 25 3 2021 को भारतीय राष्ट्रवादी दल भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर आजाद रावण को किसी भी प्रकार से बरेली में प्रवेश नहीं करने देगा ।ज्ञापन में मुख्य रूप से रवि शंकर खटीक , हरीश प्रजापति, शशी भूषण कश्यप, पंकज बनोधिया ,सचिन दिवाकर, शिवम कुर्मी,विजय राठौर , आनन्द राणा, अन्नू सक्सेना , उमाशंकर राजपूत , महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष साधना वर्मा , बन्धना दुवे , नन्दनी यादव , सोनम रस्तोगी  आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे
आज दिनांक 24/03/2021 को पैनी नजर सामाजिक  संस्था की अध्यक्षा एड सुनीता गंगवार ने तमाम नवाबगंज की महिलाओ के साथ नवाबगंज की गलियों की नरकीय स्थिति को व अन्य समस्याएं को लेकर ज्ञापन दिया । नवाबगंज प्रशासन के सामने नरकीय गलियों में रहने वाली महिलाओ ने अपना दर्द बयां किया साथ ही उनका गुस्सा भी जमकर निकला । संस्था अध्यक्ष एड सुनीता गंगवार ने एसडीएम नवाबगंज से पूछा की इस भीषण समस्या का जिम्मेदार कौन है । पालिका अध्यक्ष और प्रशासन के बीच चल रही तकरार की सजा जनता क्यों भुगत रही है । एसडीएम महोदय ने कहा की मेरी उनसे कोई तकरार नही है वो ही सहयोग नही कर रही है मैं कार्य के लिए अपनी मर्जी से कोई पैसा विकास के लिए नही निकाल सकता है । नवाबगंज की बदहाली के लिए उन्होंने अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया मगर महिलाए इस जवाब से संतुष्ट नहीं हुई उन्होंने कहा की आप कुछ नही कर सकते तो आप कुर्सी छोड़ दे ।  एसडीएम महोदय ने ये भी कहा की आप पालिका अध्यक्ष से जाकर कहे । इस पर महिलाओ ने पालिका अध्यक्ष से वो पहले ही गुहार लगाकर हार चुकी है । अतः वह अब प्रशासन से मांग कर रही है । संस्था अध्यक्ष ने कहा नवाबगंज पालिका अध्यक्ष व नवाबगंज प्रशासन की गैर जिम्मेदाराना रवैय्ये की वजह से जनता  सजा नही  भुगतेगी  । इसका हल प्रशासन को निकालना ही होगा वरना संस्था आंदोलन के लिए तैयार है । एक बार संस्था पालिका अध्यक्षा जी से भी बात करेगी । संस्था अध्यक्ष एड सुनीता गंगवार ने प्रशासन को चेताया । ज्ञापन में वरिष्ठ अधिवक्ता एड माजिद हुसैन , एड नबी अहमद , एड इमरान जैदी, एड विमला व संस्था पदाधिकारी उपाध्यक्ष सिद्धिक अहमद अंसारी,कोषाध्यक्ष वहीद ,सचिव dr एहसान , सह सचिव एड सईदअहमद ,एड हारून व महिलाए गीता ,सरोज ,लक्ष्मी, कहकशा , अफरोज आदि प्रमुख रूप से शामिल हुई ।
पैनी नजर पहुंची   नवाबगंज की नरकीय गलियों में       आज दिनाक 23/03/2021   तीसरे दिन भी हस्ताक्षर अभियान जारी नवाबगंज के नौबतगंज मोहल्ले की नरकीय गलियों में पैनी नजर सामाजिक संस्था का हस्ताक्षर अभियान चलाया गया । गलियों में संस्था के संस्था अध्यक्ष व पदाधिकारियों ने गंदी गलियों में घुस घुस कर लोगो से इस गंदगी से निजात पाने के लिए महिलाओ व व्यापारियों ने बड़चड़ कर हस्ताक्षर किए । संस्था ने लोगो को आश्वासन दिया है की जब तक इस समस्या का समाधान नही होता हैi प्रशासन द्वारा संस्था खामोश नही बैठेगी । इस नरकीय जीवन जीने के लिए मजबूर महिलाओ ने कहा कि इन गलियों में कोई भी आना पसंद नहीं करता है जिसके कारण हमारे बच्चो की शादियां नहीं हो पा रही है । लोग गली देखकर रिश्ता तोड़ देते है । महिलाओ ने अपना दर्द बयां करते हुए ये भी कहा की हम मकान तक बेचने को तयार है लेकिन कोई खरीदने को तैयार नहीं है ।इस बदहाल जिंदगी से निजात पाने के कुछ भी करने को तैयार है । आखिर नवाबगंज प्रशासन की कुंभकर्णी नीद कब जागेगी । नवाबगंज प्रशासन व क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों पर बड़ा प्रश्नचिन्ह लगा हुआ है ।हस्ताक्षर अभियान में प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धिक अहमद, कोषाध्यक्ष वहीद अहमद , प्रदेश सचिव डॉ एहसान  खान, अशोक गंगवार, बब्लू सागर,adv इमरान जैदी, गीता, लक्ष्मी, सरोज, अफरोज अदीव खान, आदिल अली,आदि लोगो ने शिरकत की ।
आवारा सांड के हमले से 80 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल निजी अस्पताल में भर्तीबरेली के नवाबगंज तहसील के गांव पितांबरपुर की रहने वाली 80 वर्षीय बन्नो देवी सोमवार को करीब 11:00 बजे दिन में अपने खेत से वापस घर लौट रही थी । कि अचानक आवारा  सांडों का एक झुंड आया जिसमें से एक सांड ने सामने से महिला पर अचानक हमला बोल दिया।हमला इतना खतरनाक था की महिला अपने को नहीं बचा पाई भला हो गांव वालों का जो मौके पर पहुंच कर लाठी-डंडों से सांड को भगाया ।पीड़ित महिला के पुत्र ने तुरंत नवाबगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया डॉक्टरों का कहना है कि हमला बहुत ही जबरदस्त था जिस कारण इनके पैर में फैक्चर आया है। और सर में चोट आई है । फिलहाल महिला का गंभीर अवस्था में इलाज चल रहा है । लेकिन खतरे से बाहर है हमले की खबर पैनी नजर की अध्यक्षा  सुनीता गंगवार को गांव के ही किसी व्यक्ति ने फोन से जानकारी दी । जानकारी मिलने के बाद पैनी नज़र सामाजिक संस्था की सुनीता गंगवार तुरंत पीड़ित महिला को देखने अस्पताल पहुंची। और पीड़ित महिला का हाल जाना आपको बताते चलें सांडों को पकड़वाने के लिए  एडवोकेट सुनीता गंगवार नवाबगंज के उप जिलाधिकारी डॉ वेद प्रकाश मिश्रा से मिल भी चुकी हैं । लेकिन प्रशासन की लापरवाही के कारण ऐसे आवारा सांड लोगों पर हमला करते हुए घूम रहे हैं । जिससे लोगों की जान पर बन आ रही है । उसी का यह जीता जागता उदाहरण है। इससे पहले भी ऐसे आवारा सांड ने हरदुआ किफायतुल्लाह के लोगों पर हमला कर चुके हैं । जिसमें रिछोला किफ़ायतुल्ला के एक बुजुर्ग बन्ने बक्स की जान भी जा चुकी है। लेकिन प्रशासन अब तक नहीं जाएगा।
पैनी नजर पहुंची   नवाबगंज की नरकीय गलियों में       आज दिनाक 22/03/2021   दूसरे दिन भी हस्ताक्षर अभियान जारी नवाबगंज के नौबतगंज मोहल्ले की नरकीय गलियों में पैनी नजर सामाजिक संस्था का हस्ताक्षर अभियान चलाया गया । गलियों में संस्था के संस्था अध्यक्ष व पदाधिकारियों ने गंदी गलियों में घुस घुस कर लोगो से इस गंदगी ने ज्ञात पाने के लिए बड़चड़ कर हस्ताक्षर किए । संस्था ने लोगो को आश्वासन दिया है की जब तक इस समस्या का समाधान नही होता हैi प्रशासन द्वारा संस्था खामोश नही बैठेगी । इस नरकीय जीवन जीने के लिए मजबूर महिलाओ ने कहा कि इन गलियों में कोई भी आना पसंद नहीं करता है जिसके कारण हमारे बच्चो की शादियां नहीं हो पा रही है । लोग गली देखकर रिश्ता तोड़ देते है । महिलाओ ने अपना दर्द बयां करते हुए ये भी कहा की हम मकान तक बेचने को तयार है लेकिन कोई खरीदने को तैयार नहीं है ।इस बदहाल जिंदगी से निजात पाने के कुछ भी करने को तैयार है । आखिर नवाबगंज प्रशासन की कुंभकर्णी नीद कब जागेगी । नवाबगंज प्रशासन व क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों पर बड़ा प्रश्नचिन्ह लगा हुआ है ।हस्ताक्षर अभियान में प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धिक अहमद, कोषाध्यक्ष वहीद अहमद , प्रदेश सचिव डॉ एहसान  खान, अशोक गंगवार, बब्लू सागर,adv इमरान जैदी, गीता, लक्ष्मी, सरोज, अफरोज आदि लोगो ने शिरकत की ।
  पैनी नजर पहुंची   नवाबगंज की नरकीय गलियों में        नवाबगंज के नौबतगंज मोहल्ले की नरकीय गलियों में पैनी नजर सामाजिक संस्था का हस्ताक्षर अभियान चलाया गया । गलियों में संस्था के संस्था अध्यक्ष व पदाधिकारियों ने गंदी गलियों में घुस घुस कर लोगो से इस गंदगी ने ज्ञात पाने के लिए बड़चड़ कर हस्ताक्षर किए । संस्था ने लोगो को आश्वासन दिया है की जब तक इस समस्या का समाधान नही होता हैi प्रशासन द्वारा संस्था खामोश नही बैठेगी । इस नरकीय जीवन जीने के लिए मजबूर महिलाओ ने कहा कि इन गलियों में कोई भी आना पसंद नहीं करता है जिसके कारण हमारे बच्चो की शादियां नहीं हो पा रही है । लोग गली देखकर रिश्ता तोड़ देते है । महिलाओ ने अपना दर्द बयां करते हुए ये भी कहा की हम मकान तक बेचने को तयार है लेकिन कोई खरीदने को तैयार नहीं है ।इस बदहाल जिंदगी से निजात पाने के कुछ भी करने को तैयार है । आखिर नवाबगंज प्रशासन की कुंभकर्णी नीद कब जागेगी । नवाबगंज प्रशासन व क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों पर बड़ा प्रश्नचिन्ह लगा हुआ है ।हस्ताक्षर अभियान में प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धिक अहमद, कोषाध्यक्ष वहीद अहमद , गीता, लक्ष्मी, सरोज, अफरोज आदि लोगो ने शिरकत की ।
भारतीय जनाधार पार्टी की बैठक सदस्यता अभियान के तहत रविन्द्र नगर गली न० 9 बदायूं रोड बरेली पर सम्पन्न हुई ।राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव जी की अध्यक्षता में बैठक में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र दिया गया ।जिसमे महिला जिलाध्यक्ष बरेली निशा कश्यप जी द्वारा प्रियंका यादव जी को महानगर अध्यक्ष , निशा कश्यप जी को जिला उपाध्यक्ष , नीलम श्रीवास्तव जी को जिला सचिव , कनिका श्रीवास्तव जी को जिला सचिव , शिखा भारती जी को जिला सह मीडिया प्रभारी तथा गीता शर्मा  , काजल चौहान , निधि मौर्य , सोनाली ठाकुर , एड० रानी जी को सदस्यता दिलाई गई ।जिलाध्यक्ष अर्जुन शर्मा जी द्वारा विशाल सैनी जी को जिला उपाध्यक्ष , हरीश चंद्र जी को जिला सचिव , विक्की कश्यप जी को जिला मीडिया प्रभारी , अंकित सक्सेना , जी आदि लोगो को सदस्यता दिलाई गई ।बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय महासचिव एड० बाबू जी , राष्ट्रीय सचिव अमन सक्सेना जी , प्रदेशाध्यक्ष उ०प्र० सचिन कन्नौजिया जी , प्रदेश सचिव डॉ० कृष्ण कुमार शर्मा , आदि पदाधिकारी लोग उपस्थित रहें ।
बरेली मुड़िया अहमदनगर में निकली भगवान   भोलेनाथ की बरात जगह-जगह पुष्प वर्षा कर हुआ स्वागत                                    मुड़िया अहमदनगर में तीन दिवसीय महाशिवरात्रि मेले का शुक्रवार को समापन नाथ नगरी संतोषी माता मंदिर प्रांगण से भगवान भोलेनाथ की बारात एवं भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसे निवर्तमान ग्राम प्रधान वेद प्रकाश पटेल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया  जिसमें विभिन्न मनमोहक झांकियां आकर्षण का केन्द्र बिन्दू  बनी भूत-प्रेत  डीजे और बैण्ड बाजों की धुन पर जमकर  थिरक रहे थे। गांव में भक्तगणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत सम्मान किया। शाम को बारात घूमकर पुनः नाथ नगरी संतोषी माता मंदिर प्रांगण में पहुंची। शाम को भगवान शिव-पार्वती विवाह की रासलीला का  मंचन  मुथरा-बृन्दवन से आए कलाकारों ने द्वारा किया गया ।इस मौके पर सतीश चंद शर्मा , सुनील पटेल ,सचिन पटेल , राजाराम कातिब अर्जुन यादव , रोहित दिवाकर , त्रिलोकी सिंह , उमेश चंद्र , अरविंद भदौरिया , प्रभाकांत पंडित जी , संतोष वर्मा , पीतम सिंह ,  आलोक पटेल , महेंद्र भदोरिया , सौरभ पटेल एवं भारी पुलिस-फोर्स मौजूद रहा।
 बरेली दिनांक 11 मार्च 2021 ग्राम मुड़िया अहमद नगर में तीन दिवसीय मेले का द्वितीय दिन ।महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में संतोषी माता मंदिर पर हवन हुआ उसके बाद मथुरा वृन्दावन से आए प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा विभिन्न धार्मिक झांकियों व रासलीला को प्रस्तुत कर मन मोह लिया ।   जिसमें निवर्तमान ग्राम प्रधान वेद प्रकाश पटेल व मेला कमेटी अध्यक्ष ने फीटा काटकर मेले का शुभारंभ किया निवर्तमान ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा भगवान भोलेनाथ सभी की मनोकामना पूर्ण करने वाले हैं । उनकी अनुकम्पा से ही सब मनोरथ सिद्ध होते हैं  और  बताया  12 मार्च को प्रातः 10 बजे बैंड बाजाओ के साथ भगवान शिव की बरात व अन्य आकर्षण झांकियां निकाली जाएगीजिसमें उपस्थित रहे सचिन पटेल , अरविंद भदौरिया , सुनील पटेल , सतीश चंद्र शर्मा , राजाराम कातिब , रोहित दिवाकर , अर्जुन यादव , त्रिलोकी पटेल, सौरभ पटेल जिसमें हजारों की संख्या में भक्त मौजूद रहे ।
 आज दिनांक 10/03/2021 को पांच महीने से लापता खिजरपुर ग्राम तहसील नवाबगंज से लापता नाबालिग लड़का पुत्र वाहिद अली  को 9/3/2021 को पुलिस ने बरामद किया ।पांच महीने से लापता आदिल के पिता पुलिस के चक्कर काट काट के थक चुके थे तब उन्होंने पैनी नजर सामाजिक संस्था की अध्यक्ष सुनीता गंगवार से संपर्क किया । संस्था अध्यक्ष ने वाहिद के गांव खिजरपुर जाकर परिवार से आदिल के विषय मे जानकारी ली व आश्वासन दिया कि संस्था आपकी पूरी मदत करेगी । इसके पश्चात संस्था इस कार्य मे लग गयी । सबसे पहले संस्था ने 9/3/2021 की एसएसपी महोदय को ज्ञापन सौंप कर स्थानीय पुलिस की ढीली कार्यवाही के प्रति एक चेतावनी दी । जिस पर एसएसपी महोदय ने संस्था को आश्वासन दिया कि स्थानीय पुलिस पर दबाव बनाएंगे । उसके पश्चात संस्था ने स्थानीय पुलिस नवबगंज से संपर्क किया । नवबगंज पुलिस से संस्था ने जो भी जानकारी मांगी वो उपलब्ध कराई । इसके पश्चात संस्था ने पुलिस से उन लड़कों से मिलने की मांग की जिन पर आदिल के गायब होने में शक के घेरे में थे । नवबगंज पुलिस ने सहयोग करते हुए उन लड़को को थाने में बुलाकर संस्था के पदाधिकारियों से मिलवाया । संस्था पदाधिकारियों ने उन लड़कों से व उनके पिता से अलग अलग बात की । इसके पश्चात संस्था अध्यक्ष आदिल के एक दोस्त को आदिल की आईडी की सर्चिंग पर लगा दिया । अचानक एक दिन आदिल की इंस्टाग्राम पर उसकी आईडी खुल गई उससे नम्बर की जानकारी कर उस दोस्त की दोस्त से संस्था ने बात करवाई जिससे आदिल के पिता को लाइन पर लेकर बात करवाई इसलिए कि आदिल की आवाज से आदिल की पहचान हो सके । आदिल की पहचान हो जाने पर संस्था ने वो नम्बर आदिल के पिता वाहिद के द्वारा पुलिस को दिया । उसके पश्चात नवबगंज पुलिस ने पूरी मुस्तैदी दिखाते हुए उस नम्बर की  लोकेशन के द्वारा ग्राम बिलवा इज्जतनगर चौकी के पास एक ट्रक चलते हुए चैकिंग के द्वारा आदिल को रात 9 बजे 9/3/2021 को पकड़ा । इस प्रकार पैनी नजर सामाजिक संस्था व नवाबगंज पुलिस के सहयोग से आदिल की घर वापसी हुई ।शक के दायरे में घिरे लड़को के घरवालों ने भी चैन की सांस ली ।समाज मे अगर ईमानदारी से कार्य करने वाली संस्थाओं को पुलिस का सहयोग मिले तो समाज की बहुत सी समस्याओ का समाधान हो सकता है ।
पैनी नजर सामाजिक संस्था ने सांडो के आतंक विषय पर नवाबगंज प्रशासन को ज्ञापन सौंपा । इससे पूर्व भी संस्था ने रिछोला किफ़ायतुल्ला व हरदुआ में सांडो द्वारा लोगो के हताहत होने व मरने की घटना को लेकर संस्था दो बार नवबगंज प्रशासन को ज्ञापन दे चुकी है किंतु प्रशासन पूरी तरह से इस जन समस्या को अनसुना कर रहा है । अभी हाल में मुड़िया भीकमपुर ग्राम व खतौआ ग्राम में 20 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है । साथ ही फसलो का नुकसान कर रहे है ।आज ज्ञापन लेने भी नवाबगंज प्रशासन नही आना चाह रहे थे संस्था व सैकड़ो ग्रामीण ज्ञापन देने के लिए खड़े रहे । बहुत देर बाद sdm महोदय ज्ञापन लेने आये । ज्ञापन लेते हुए संस्था अध्यक्ष व ग्रामवासियो से उन्होंने ये कहा कि मैं कुछ नही कर सकता मेरे पास कोई संसाधन नही है । जब संस्था अध्यक्ष एड सुनीता गंगवार ने sdm महोदय से कहा कि अगर प्रशासन निष्क्रियता दिखाता है तो वह ग्रामीणों की मदत से  सांड जो कि सरकारी संपत्ति है उसे तहसील कार्यालय में जमा करेंगी इस पर sdm महोदय झल्लाकर बोले कि आपकी संस्था इतनी सक्षम है तो खुद ही सांड। पकड़वा लीजिये । इतना गैर  जिम्मेदाराना जवाब देकर ग्रामीणो का दर्द सुने बिना वहाँ से चले गए । सरकार की तानाशाही का रंग प्रशासन पर भी कम नही है । अध्य्क्ष ने कहा कि जब कोई सांड को मार देता है तो प्रशासन के पावर व संसाधन इंसानो के खिलाफ सब आ जाती है लेकिन इंसानो के लिए प्रशासन के पास कुछ नही है । sdm महोदय मौन धारण करके अंदर चले गए ।
नगर निगम के जेई पर संस्था की अध्यक्ष ने लगाया बदसलूकी का आरोप बदसलूकी का ऑडियो हुआ वायरल अपने कार्यकर्ताओं के साथ अध्यक्षा सुनीता गंगवार ने मनाया महिला नही धिक्कार दिवस ।जिला बरेली के  आवास विकास सुरेश शर्मा नगर में  बेहद अतिक्रमण था जिसको लेकर पैनी नजर सामाजिक संस्था अध्यक्ष पहले तो एक शिकायती पत्र महापौर उमेश गौतम को दिया उस पर महापौर ने तत्काल कार्रवाई का आदेश दिया था प्रक्रिया के तहत 20 दिन बाद इस प्रकरण की फाइल नगर निगम लोक निर्माण विभाग के जेई नगेंद्र शर्मा के पास पहुंची पैनी नज़र संस्था की अध्यक्षा का कहना है इसकी जानकारी जब नगेंद्र शर्मा से पैनी नजर सामाजिक संस्था के अध्यक्ष सुनीता गंगवार ने फोन पर बात की तब वह उन्हें गुमराह करने लगे लगातार और तीन दिन तक गुमराह करते रहे । उसके पश्चात संस्था अध्यक्ष सीधे नगर निगम कार्यालय पहुंच गई जब संस्था अध्यक्ष ने उनसे जानकारी चाही तो उनको जानकारी देने से साफ इनकार कर दिया और इसी बीच अध्यक्ष का आरोप है ।उनके साथ नागेंद्र शर्मा व उनके कर्मचारियों ने बदसलूकी की जिसका ऑडियो उनके पास मौजूद है । पीड़ित संस्था अध्यक्ष ने तुरंत ssp महोदय को अपना प्रार्थना पत्र सौंपा ।एसएसपी महोदय ने कार्यवाही करने का आश्वासन देकर अध्यक्षा को वापस कर दिया ।काफी समय बीत जाने जाने के पश्चात कार्यवाही न होने पर संस्था अध्यक्ष ने पुलिस के आला अधिकारियों से लेकर नगर निगम के अधिकारियो ,महिला आयोग जिला प्रशासन मुख्यमंत्री पोर्टल आदि सभी जगह आडियो के साथ कई कई बार अपनी रजिस्टर्ड शिकायत भेजी मगर पांच माह बीत जाने के पश्चात एक कोतवाली से दूसरी कोतवाली तक फाइल चलती रही मगर आज तक उस पर मुकदमा पुलिस ने दर्ज नही किया ।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर वार्ड सँ.01 में ग्राम पंचायत जवेदा जावेदी, माधौपुर, प्रहलादपुर, पेहना पेहनिया,वीजासिन, किसनपुर कुईया गुलड़िया लेखराज में वार्ड प्रभारी डॉ पंकज गंगवार जिला उपाध्यक्ष ने किसान बिल के बारे विस्तृत जानकारी दी साथ ही पशुओं के बारे में भी जानकारी दी और गांव के लोगो से कहा कि ईमानदार व्यक्ति को प्रधान व जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य को चुने तभी गांव का विकास होगा मास मदिरा खिलाने पिलाने बाले खर्चा करने बाले प्रत्याशी से साबधान रहे जब वह खर्च करेगा तो वह अपना विकास करेगा गांव का नही पार्टी की नीतियों के बारे में भी बताया सुंदरी मंडल अध्यक्ष शशी कपूर जिला पंचायत सदस्य ने गांव के लोगो से कहाँ की गांव का विकास करवाना है भ्रष्टाचार मुक्त गांव करवाना है तो ईमानदार शिक्षित व्यक्ति को अपना प्रधान, बीडीसी, जिला पंचायत सदस्य बनाये तभी गांव का और क्षेत्र का विकास हो सकता है भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को जिताने की अपील की इस मौके पर सेक्टर संयोजक पप्पू शर्मा, विष्नु गंगवार, ओमप्रकाश पटेल, हरीश वर्मा, ब्रहमपाल सिंह , सत्यपाल , मोहित , संजीव राजकुमार गुप्ता, राजेश गंगवार आदि लोग उपस्थित रहे
आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की महिला शाखा बरेली के द्वारा संगठन की एक बैठक जिला महामंत्री श्रीमती रेनूशंखधार के आवास पर आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता महिला शाखा की जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना पांडे  ने की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष एस के पांडे , प्रदेश महामंत्री  कामेश पांडे , जिला अध्यक्ष  नितिन महाराज, प्रदेश अध्यक्ष युवा दीपक शंखधार, विचित्र शंखधार, अंकुश शर्मा व महिला की मंडल अध्यक्ष  रेनू शर्मा , महानगर अध्यक्ष  अनुराधा शर्मा, आदि उपस्थित रहे महिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए माला शंखधार,रेनू त्रिपाठी,नेहा बाजपेई,दिव्या शर्मा,पूनम पांडे,उषा शुक्ला,श्वेता मिश्रा, नेहा शर्मा ,सीमा पाण्डेय,कृष्णा शर्मा आदि को जिम्मेदारी देते हुए पदों की घोषणा की गयी। मुख्य वक्ताओं में प्रदेश के अध्यक्ष एस के पांडे जी ने संगठन के विस्तार पर व संगठन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर हमारी मंडल अध्यक्ष रेनू शर्मा ने एक भजन एवम  सीमा पांडेय सरस्वती वंदना गाकर कार्यक्रम की विधिवत आरम्भ किया। कार्यक्रम के  माध्यम से महिलाओं को एकत्रीकरण सशक्तिकरण हेतु अनुरोध एवम समाज हित में आगे आने को, सशक्त नारी की परिकल्पना को सिद्ध करते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त की गई। कार्यक्रम की आयोजक रेनू शंखधार महामंत्री अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा जिला बरेली के द्वारा सभी आए हुई महिलाओ एवं प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।
भारतीय जनता पार्टी सुंदरी मंडल में ग्रामपंचायत कोठामखन , विलासनगर, खजुरिया श्री राम, मुड़ियाजगरूप, ज्योति जागीर , नरही नौआनगला, सुनौर देशनगर, मधुनंगला, अम्बरपुर में जाकर सरकार की योजनाओं को बताया और कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के प्रधान ,क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशी जिताने के लिए  वार्ड प्रभारी जिला कोषाध्यक्ष डॉक्टर मनोज गुप्ता ने कहा  सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर अपनी पार्टी के प्रत्याशी को जिताने का कार्य करेंगे  सुंदरी मंडल अध्यक्ष शशी कपूर ने कहा कि पार्टी के प्रत्याशी जिताने के लिए सभी मतभेद मिटाकर बूथ मजबूत कर अपनी पार्टी के प्रत्याशी को जिताने का कार्य करे इस बात को सुनकर सभी कार्यकर्ताओं ने एकसुर में हामी भर कहा पार्टी के प्रत्याशी को जिताएंगे इस मौके पर युवा मोर्चा जिला मंत्री गगन गंगवार वार्ड संयोजक जमुना प्रसाद कश्यप, शक्ति केंद्र प्रभारी अनुज गंगवार, शेर बहादुर मौर्य, मनीष राठौर , रामचंद्र मौर्य, प्यारेलाल, रामपाल, प्रेमपाल ,अरविंद यादव,गुड्डू दिवाकर ,दीपू दिवाकर, सतेंद्र गंगवार ,सुमित वर्मा, गुलाबो देवी आदि लोग उपस्थित रहे
आज दिनांक 4 /3 /2021 को भारतीय राष्ट्रवादी दल ने किला नदी पर भू माफियाओं द्वारा अधिग्रहण किए जाने के विरोध में एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा, आज समस्त कार्यकर्ता राष्ट्रीय प्रमुख अमित राठौर की अगुवाई में सेठ दामोदर पार्क में एकत्र हुए जहां से पैदल मार्च निकालकर समस्त कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट  पर नारेबाजी करते हुए पहुंचे ,अमित राठौर ने मजिस्ट्रेट को ज्ञापन पढ़कर सुनाया जिसमें स्पष्ट रूप से कहा गया है कि किले नदी पर भू माफियाओं द्वारा नदी का पटान कर नदी को विलुप्त करने का कार्य किया जा रहा है भू माफियाओं ने नदी को पूर्ण रूप से अवैध कब्जे कर अधिग्रहण कर लिया है परंतु शासन व प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है ज्ञापन में भू माफियाओं पर कठोर कार्रवाई की मांग के साथ साथ भू माफियाओं की गिरफ्तारी, नदी की जमीन को कब्जे से मुक्त कराने एवं नदी का पुनः उद्धार  करने संबंधित मांगो से अवगत कराया है साथ ही अवगत कराया है कि यदि भू माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही नहीं हुई तो भारतीय राष्ट्रवादी दल अनिश्चितकालीन आंदोलन को बाध्य होगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी, ज्ञापन के पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित राठौर ने बताया कि भू माफिया किले नदी का कटान कर अवैध कब्जे कर रहा है ऐसा चलता रहा तो किला नदी विलुप्त हो जाएगी मौजूदा समय में किला नदी नाले में परिवर्तित हो चुकी है प्रशासन द्वारा ध्यान नहीं दिया तो नदी पूर्ण रूप से विलुप्त हो जाएगी जिससे जलभराव, बाढ़ आदि की गंभीर समस्याओं का खतरा उत्पन्न होगा एवं भू माफिया आए दिन गुंडागर्दी कर क्षेत्रवासियों को परेशान करेंगे।ज्ञापन में मुख्य रूप से रवि शंकर खटीक , नन्द किशोर राजपूत, मैडी , अरुण राठौर, छोटू यादव, चन्दन राठौर, विशाल बाबा , दीपक लहरी महाराज ,मिथुन चौधरी , शशी भूषण , सचीन दिवाकर , पंकज वनोधिया ,मोहित ,अन्नू सक्सेना , अतुल श्रीवास्तव ,सार्थक सक्सेना , दीपू कश्यप ,अमन आर्य ,आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे
Load More That is All